Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस ने 50 में से 45 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए, लेकिन सबसे अहम जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का नाम अभी तक लटका हुआ है। इसकी वजह से जयपुर शहर कांग्रेस में बेचैनी चरम पर है और अंदरूनी खिंचतान खुलकर सामने आ गई हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जयपुर शहर के लिए दो प्रमुख दावेदारों पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील शर्मा और सांगानेर से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके पुष्पेंद्र भारद्वाज के बीच टक्कर हैं। एक दिन पहले तक खबर थी किं सुनील शर्मा का नाम लगभग फाइनल हो चुका है, लेकिन जब 45 जिलाध्यक्षों की सूची जारी हुई तो जयपुर शहर का नाम ही गायब था।
पुष्पेंद्र भारद्वाज की लॉबी ने लगाया जोर!
पार्टी के सूत्रों के अनुसार आखिरी मौके पर पुष्पेंद्र भारद्वाज की मजबूत लॉबी ने दिल्ली में पूरा दम लगा दिया, जिसके चलते जयपुर शहर के अध्यक्ष का ऐलान रोक दिया गया। भारद्वाज को जयपुर शहर का सबसे सक्रिय और जमीनी नेता माना जाता है। उनके पास युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम है और पिछले कांग्रेस शासन में उनके कहने पर शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवांए गए थे।
सुनील शर्मा भी पीछे नहीं
दूसरी तरफ सुनील शर्मा को पहले जयपुर लोकसभा का टिकट दिया गया था, बाद में काटकर प्रताप सिंह खाचरियावास को दे दिया गया था। सुनील शर्मा के समर्थक अभी भी मान रहे हैं कि उनका नाम ही सबसे ऊपर हैं।
पढ़ें ये खबरें
- निलंबित कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को सरकार में मिला मान-सम्मान: रतिया में मुख्य अतिथि बनकर गौशालाओं बांटे करोड़ों के चेक
- Tamilnadu Election Results 2026: सरकार बनाने की ओर अग्रसर TVK, जानिए किन वायदों से मतदाताओं को रिझाया…
- MI vs LSG IPL 2026: आज शाम मुंबई और लखनऊ की होगी भिड़ंत, प्लेऑफ में पहुंचने दोनों को हर हाल में जीत की जरूरत, देखें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- Dollar-Rupee Today : रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला, क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव …
- बंगाल से ममता दीदी की विदाईः बीजेपी की 190 सीटों पर बढ़त, भाजपा कार्यकर्ता झालमुड़ी के साथ जश्न मना रहे, Watch Video

