जालंधर। जालंधर जिले के थाना गोराया क्षेत्र में आज पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। अच्छी बात यह रही कि गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी को पकड़ लिया गया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
खबर है कि इस गैंगस्टर की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। गोराया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोपी इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने गाड़ी तेज रफ्तार से भगा दी। इस दौरान ही पीछा करने पर वह गाड़ी से उतरकर फरार होने लगा और पुलिस पर दो गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

घायल अवस्था में गैंगस्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी पर नशा तस्करी, मारपीट और अन्य अपराधिक गतिविधियों के कुल पांच मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मौके से एक कार, 32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगे भी यह शातिर किसी घटना में लिप्त हो सकता है।
- छत्तीसगढ़ : पेयजल संकट को लेकर नगरीय प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में हैंडपंप और पाइपलाइन सुधारने के दिए निर्देश
- CG News : कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन सख्त, विक्रय पंजीयन पर लगाई रोक
- घूरने के विवाद में हत्या: 4 भाइयों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो गिरफ्तार
- पुरोला-मोरी जैसे सेब की खेती के लिए हाई डेंसिटी एप्पल फार्मिंग को बढ़ावा देगी धामी सरकार
- Today’s Top News : रायपुर पहुंची RCB की टीम, गरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की घोषणा, छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बनाई गईं बंधक, फर्जी माइनिंग अफसर बनकर वसूली, पेंशनर्स को मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
