अमृतसर। बीएसएफ ने रविवार को अमृतसर सेक्टर में चौकसी की मिसाल कायम करते हुए पाकिस्तान की ओर से भेजे गए तीन ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया और बरामद कर लिया। ये तीनों अलग-अलग घटनाओं में बरामद हुए हैं। बरामद ड्रोनों में दो DJI Mavic 3 Classic और एक DJI Mavic 4 Pro मॉडल शामिल हैं।
बीएसएफ ने कहा कि इन ड्रोनों का इस्तेमाल पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध घुसपैठ के लिए किया जा रहा था। बीएसएफ की सतर्कता और उन्नत तकनीकी उपकरणों की वजह से सीमा पार से की जा रही एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया गया।
बीएसएफ के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जवानों ने रोरनवाला खुर्द गांव के पास, धनोई खुर्द गांव के पास और आईसीपी अटारी परिसर के अंदर ड्रोन बरामद किए है।

पंजाब पुलिस-बीएसएफ के संयुक्त अभियान में नशा तस्कर गिरफ्तार
इसी क्रम में बीएसएफ जम्मू और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पठानकोट के पास एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला का नाम शरूति सिंह है। उसके घर की तलाशी में करीब 80 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद हुई। यह कार्रवाई गांव कोहलियां (बमियाल) में खुफिया सूचना के आधार पर की गई। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में पंजाब सीमा पर ड्रोन से तस्करी की घटनाओं में तेजी आईं हैं जिसके जवाब में बीएसएफ ने अपनी निगरानी और एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत किया हैं।
- विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी : कथावाचक डॉ. रामानुरागी ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कथा के बाद नहीं दिए गए पैसे
- MP के तीन टोल पर 6 गुना वसूली: सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को 3 महीने में सुनवाई के दिए निर्देश, बताया नोएडा ब्रिज टोल वसूली जैसा मामला
- सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में जनता से की मुलाकात, समस्याओं को सुन त्वरित निदान का दिया निर्देश
- Bihar Top News 14 march 2026: सीएम के हेलीपैड पर घुसा सांड, धू-धू कर जला हाईवा, नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, लाखों की संपत्ति ले उडे़ चोर, अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अत्याधुनिक MRO की होगी सुविधा, Akasa Air के सहयोग से पहल कर रही योगी सरकार

