Rajasthan News: बहरीन के विदेश दौरे से लौटतें ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कीं। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ का फीडबैक, राजस्थान की राजनीतिक स्थिति, हाल ही में हुए उपचुनावों में मिली जीत, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, निकाय एवं पंचायत चुनाव की रणनीति तथा केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के आंदोलनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक के तत्काल बाद सचिन पायलट ने कांग्रेस के प्रमुख ओबीसी नेताओं की एक अहम बैठक में भी शिरकत की। इस बैठक में पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, बीके हरिप्रसाद, सुबासिनी यादव, पूनम प्रभाकर और विजय वेडेटीवार जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में 24 सदस्यीय ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है, जिसकी पहली औपचारिक बैठक 15 जुलाई 2025 को बेंगलुरु में हुई थी।
इस काउंसिल के संयोजक डॉ. अनिल जयहिंद यादव है, जबकि सचिन पायलट, बी.के. हरिप्रसाद, सुबासिनी यादव और विजय वेडेटीवार इसके प्रमुख सदस्य है। बता दें कि काउंसिल का मुख्य उद्देश्य ओबीसी वर्ग के मतदाताओं को फिर से कांग्रेस से जोड़ना, ओबीसी नेतृत्व को मजबूत करना और पार्टी के भीतर इस वर्ग के प्रतिनिधित्व को बढ़ाना है।
कांग्रेस के पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो गई है। डॉ. अनिल जयहिंद यादव ने राहुल गांधी को ओबीसी विभाग के चल रहे कार्यक्रम और जमीनी स्तर पर चल रही पहुंच अभियानों की विस्तृत जानकारी दीं।
पढ़ें ये खबरें
- Dollar-Rupee Today : रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला, क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव …
- बंगाल से ममता दीदी की विदाईः बीजेपी की 190 सीटों पर बढ़त, भाजपा कार्यकर्ता झालमुड़ी के साथ जश्न मना रहे, Watch Video
- पानीपत में बड़ा हादसा: लक्ष्य टेक्सटाइल मिल में भीषण आग, 50 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, भारी नुकसान
- विक्रमशिला सेतु मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कार्यपालक अभियंता निलंबित, जानें कब तक बनकर होगा तैयार?
- 5 राज्यों के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- बंगाल की जनता ने किया खेला, वित्त मंत्री चौधरी बोले- BJP ही देश को आगे बढ़ाने वाली पार्टी
