भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है। इसके कारण आने वाले कुछ घंटों में अंडमान सागर के मौसम में अचानक परिवर्तन हो सकता है।
भारतीय मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, आने वाले दो दिनों के भीतर ‘सैन्यार’ नामक चक्रवात के तटीय क्षेत्रों पर प्रहार करने की आशंका है। इसके चलते हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।
उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र के चक्रवात-नामकरण ढांचे के अंतर्गत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा इस चक्रवात को “सैन्यार” नाम दिया गया है, जिसका अर्थ है “सिंह”।

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह चक्रवात दक्षिण एवं तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं, भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा कर सकता है।
प्रभावित राज्य :
ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल तटीय क्षेत्र
- खाक छानने को है UP पुलिस! छत का लेंटर काटकर 30 किलो चांदी ले उड़े 6 नकाबपोश लुटेरे, ‘बाबा’ बेलगाम बदमाशों पर कब लगेगी लगाम?
- RCB vs DC IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में बेंगलुरु के सामने होगी दिल्ली की चुनौती, जानें हेड-टू-हेड में किसका है पलड़ा भारी और चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा- देश के लोकतंत्र बचाने के आंदोलन का नेतृत्व किया आपने
- मुरैना वन रक्षक हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्तः चंबल में अवैध खनन नहीं रुका तो बैन लगा देंगे, CRPF उतारेंगे, MP राजस्थान UP शासन से मांगा प्लान, CCTV कैमरे लगाने के निर्देश
- आधी रात को छत से गिरा छात्र, सुबह स्कूल बना अखाड़ा, परिजनों ने घेरी डीडीसी की गाड़ी, जांच के आदेश

