टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ओडिशा में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10 गीगावाट क्षमता का इन्गॉट एवं वेफर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना है।
कंपनी की ओर से गुरूवार को कहा गया कि इन्गॉट एवं वेफर सौर सेल और मॉड्यूल के साथ-साथ सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख कच्चे माल हैं।
कंपनी के पास वर्तमान में 4.55 गीगावाट की सेल और मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता है। इसका लक्ष्य घरेलू उपयोग एवं निर्यात बाजार दोनों के लिए अपने सौर सेल एवं पैनल उत्पादन में इन्गॉट एवं वेफर को एकीकृत करना है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ टाटा पावर अपनी इन्गॉट एवं वेफर सुविधा के लिए गंजम जिले के गोपालपुर और कटक जैसे दो संभावित स्थानों पर विचार कर रही है। दोनों स्थान बंदरगाह के निकट हैं।’’
- बस्तर में बदलाव : रात में सड़क मार्ग से सातधार CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, इस रोड पर कभी जोखिम भरा होता था सफर
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब मुफ्त में डाउनलोड होगी FIR, 80 रुपए फीस लेने का आदेश वापस
- Rajasthan News: गैस किल्लत की खबरों पर लगा विराम! राजस्थान को मिला एक्स्ट्रा गैस आवंटन, मुख्यमंत्री बोले- जनता को नहीं होगी कोई परेशानी
- सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने 12 गौवंशों को कुचला, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
- Punjab News: ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

