Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य संगीता आर्य ने इस्तीफा दिया है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान उनसे पेपर लीक मामले में पूछताछ भी की जा चुकी है। बता दें कि उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक का था। इससे पहले RPSC सदस्य मंजू शर्मा भी सितम्बर में इस्तीफा दे चुकी हैं।

EO भर्ती में पेपर लीक जुड़े मामले में हाल ही में एसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए मुख्यालय भी बुलाया था। जवाब में उन्होंने इंटरव्यू में व्यस्त होने का कारण देते हुए 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था।
पिछले साल संगीता आर्य के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भी कार्यवाही की थी। टीम ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ की थी। संगीता आर्य इससे पहले सोजत विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार मिली थी।
पढ़ें ये खबरें
- Assam Election Result 2026 Live: गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर वोटों की गिनती शुरू, BJP+ ने पार किया ‘सत्ता का मैजिक नंबर’
- Kerala Election Results 2026 LIVE: मतगणना अपडेट, शुरुआती रुझानों में यूडीएफ की सरकार, UDF-92, LDF-42 और BJP-2 सीट में आगे
- सरकार आपके साथ है… बारिश और आंधी से हुई पशु और जनहानि का योगी ने लिया संज्ञान, घायलों के समुचित इलाज का निर्देश
- Tamilnadu Election Results 2026 LIVE: विजय की TVK ने DMK को छोड़ा पीछे, 67 सीटों पर बनाई बढ़त…
- पानी और बिजली विवाद बना खूनी संघर्ष: दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
