गुरदासपुर। पंजाब में कई बार हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना सामने आ रही है। लेकिन इसके बीच में बड़ी खबर सामने आई है कि पुलिस स्टेशन में ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी पकड़े गए हैं। जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार 25 नवंबर को सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबर है कि आरोपी पंजाब का रहने वाला था। हरगुनप्रीत सिंह को 2 और लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि जिनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से संबंध थे। गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी हरगुनप्रीत सिंह ने पहले गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन की रेकी की और फिर हमला किया।
इस ग्रेनेड हमले में 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए। हालांकि गुरदासपुर की संबंधित जिला पुलिस इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
- SRH vs RR IPL 2026: आज शाम हैदराबाद के सामने होगी अजेय राजस्थान की चुनौती, जानिए पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- इंसान और हाथी के बीच अनोखा तालमेल : हाथी मित्र दल ने सड़क पर आए हाथियों को सुरक्षित जंगल पहुंचाया, देखें Video …
- टेस्ट ड्राइव के बहाने ले गए और फिर… फिल्मी स्टाइल में दिया घटना को अंजाम, 48 घंटे में हुआ लूट-अपहरण और हत्या का खुलासा
- वृंदावन नाव हादसे का दर्द: जगरांव के ऋषभ शर्मा का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई
- शिक्षा का मंदिर बना वसूली का अड्डा, टीसी के नाम पर रिश्वत लेते हेडमास्टर का VIDEO वायरल

