Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने भरतपुर जिले की डीग तहसील के कस्बा नगर का नाम बदलकर अब बृज नगर कर दिया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है.

राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 16 के तहत यह बदलाव केंद्र सरकार की अनुमति के बाद किया गया. अधिसूचना में साफ किया गया है कि अब इस कस्बे और उससे जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों में बृज नगर ही दर्ज होगा.
जिला कलेक्टर डीग को भू-अभिलेख संशोधन और नाम परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि बदला हुआ नाम तुरंत अपने रिकॉर्ड और प्रशासनिक दस्तावेजों में लागू किया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- सेल्फी, रील्स, लाइक और फॉलोवर्स को लेकर युवाओं में बढ़ता क्रेज, योगी ने जताई चिंता, पाती लिखकर कही ये बात
- Jalukbari Election Result 2026: हिमंत बिस्वा सरमा के गढ़ जालुकबाड़ी सीट पर कौन मारेगा बाजी ? असम की 38 सीटों पर रुझान आया सामने
- Election Results 2026 LIVE: केरलम में मतगणना शुरू
- West Bengal Election Result 2026 LIVE: खुले स्ट्रांग रूम के ताले, पोस्टल बैलट के वोटों की गिनती शुरू; पहले रुझान में जानिए TMC-BJP में कौन आगे
- Bihar Weather Today: पूरे बिहार में आंधी-पानी और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह

