Rajasthan News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं. इसी कड़ी में राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने श्रीगंगानगर से एक ISI एजेंट को पकड़ा है. यह एजेंट राजस्थान, पंजाब और गुजरात से भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाकर पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलरों तक पहुंचा रहा था. मोबाइल की जांच में उसके पाकिस्तानी व्हाट्सऐप नंबरों से संपर्क की पुष्टि हुई.

गिरफ्तार एजेंट की पहचान पंजाब के फिरोजपुर निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल के रूप में हुई है. सीआईडी इंटेलिजेंस के आईजी प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक 27 नवंबर को वह श्रीगंगानगर के सैन्य क्षेत्र साधूवाली के आसपास संदिग्ध हालात में दिखाई दिया. शक होने पर उसे हिरासत में लिया गया और फोन जांच में पाक नंबरों से चैट मिली.
पूछताछ में पता चला कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त से ही वह ISI के संपर्क में था. वह सेना के वाहनों की आवाजाही, सैन्य ठिकानों की स्थिति, सीमावर्ती क्षेत्रों की भौगोलिक जानकारी, पुल, सड़कों और नए निर्माण कार्यों से जुड़ी सूचनाएं लगातार पाकिस्तान भेज रहा था.
जांच में यह भी सामने आया कि वह पाकिस्तान के कहने पर भारतीय मोबाइल नंबरों के OTP भी उपलब्ध करवाता था. इन्हीं ओटीपी की मदद से पाकिस्तानी एजेंट भारत के नंबरों पर व्हाट्सऐप सक्रिय कर जासूसी और दूसरी अवैध गतिविधियां करते थे. इसके बदले उसे अच्छी-खासी रकम मिलती थी.
पढ़ें ये खबरें
- CG News : समर्पण के बाद खुल रहे नक्सलियों के राज… जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद
- IAS Transfer : 8 DM समेत 38 अफसरों का तबादला, रिंकू सिंह राही को मिली तैनाती
- MP Road Accident: खून से लाल हुई सड़क, विदिशा, शहडोल और पन्ना में 5 की मौत, जानें किस तरह हुआ हादसा
- GT vs PBKS IPL 2026: गुजरात ने किया पिछली हार का हिसाब चुकता, रोमांचक मुकाबले में पंजाब 4 विकेट दी शिकस्त, साई सुदर्शन ने खेली अर्धशतकीय पारी
- देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी- धामी
