4 दिसंबर से ओडिशा में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर से ठंड दोबारा तेज होगी और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
3 दिसंबर की रात राज्य के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तटीय ओडिशा के कई हिस्सों में पारा 15 डिग्री या उससे ज्यादा रह सकता है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दारिंगबाड़ी में सबसे कम रात का तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जी.उदयगिरी में 12.4, झारसुगुड़ा में 13.7, बौद्ध में 13.8, क्योंझर और फुलबानी में 14, राउरकेला में 14.5, ढेंकानाल और अनुगुल में 14.6, भद्रक में 14, कटक में 15, बलांगीर में 15.2, सुंदरगढ़ में 15.4 और नुआपड़ा व नवरंगपुर में 15.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
फुलवाणी में सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान दर्ज हुआ है। टिटिलागढ़ में सामान्य से 4.2, बलांगीर में 2.6, सुंदरगढ़ में 2.4 और क्योंझर में 1.1 डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी राज्य में घना कोहरा दिखाई दे सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। बुधवार को सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा के साथ-साथ कोरापुट और अनुगुल के कुछ स्थानों पर घना कोहरा दिखाई दे सकता है।
- नगर पालिका के विवादित CMO का आखिर हुआ तबादला, पार्षदों ने निर्णय का स्वागत करते हुए कही यह बात…
- अहमदाबाद पुलिस की चेकिंग या वसूली? इंदौर के कारोबारियों को 40 मिनट तक रोका, कुछ नहीं मिला तो ‘थेपले’ लेकर छोड़ा
- सावधान! मोबाइल में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखना पड़ेगा भारी, पटना में जीविका कर्मी गिरफ्तार, 10 केस दर्ज
- महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद अमित शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- 70 करोड़ महिलाओं को ‘धोखा देकर जश्न मनाना सिर्फ विश्वासघात’
- Bilaspur News Update : कार से पकड़ाया 1.22 करोड़ का गांजा, ट्रेलर ने गर्भवती को रौंदा, वनरक्षक ने वनपाल पर लगाए गंभीर आरोप, श्मशान भूमि विवाद ने पकड़ा तूल
