चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से हो रही हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने अपना एंटी-ड्रोन सिस्टम और मजबूत करने का फैसला किया है। इस साल अब तक बीएसएफ ने पाकिस्तानी क्षेत्र से आए 278 ड्रोन मार गिराए हैं और 53 पाकिस्तानी घुसपैठियों को पकड़ा है।
बीएसएफ की वेस्टर्न कमांड के एडीजीपी शतीश एस खंडारे ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि पंजाब, जम्मू, राजस्थान और गुजरात से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मल्टी-लेयर्ड एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया जा रहा है। इस सिस्टम में रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल कैमरे, इन्फ्रा-रेड सेंसर और रेडियो फ्रीक्वेंसी एनालाइजर जैसे अत्याधुनिक उपकरण शामिल हैं। इनकी मदद से पाकिस्तानी ड्रोन का पता चलते ही उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाता है।

एडीजीपी खंडारे ने कहा, पाकिस्तान आईएसआई के इशारे पर लगातार चीन और पाकिस्तान निर्मित ड्रोन से हथियार और ड्रग्स भेज रहा है। हमने इसे पूरी तरह नाकाम करने के लिए हर स्तर पर तैयारी कर रखी है। उन्होंने बताया कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी बीएसएफ के एंटी-ड्रोन सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने खुलकर तारीफ की थी। उस बहादुरी के लिए बीएसएफ जवानों को 2 वीर चक्र और 16 अन्य वीरता पुरस्कार दिए गए थे।
- UP में बदला मौसम, कई जनपदों में हुआ हल्की बारिश, कानपुर में गिरे ओले, गरज चमक की चेतावनी
- झारखंड पुलिस: लातेहार में 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली का सरेंडर, 20 साल से था सक्रिय, मुखिया से जमीन विवाद के कारण उठाया था हथियार
- बिहार कांग्रेस का मिशन टैलेंट हंट, बिना सिफारिश युवाओं को राजनीति में एंट्री का मौका, तीन पदों के लिए मुकाबला
- IPL 2026: मुंबई हारी लेकिन Rohit Sharma ने रचा इतिहास! धोनी-कोहली को पछाड़कर इस खास लिस्ट में बने नंबर-1
- DC vs MI IPL 2026: समीर रिजवी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया, सीजन की लगातार दूसरी जीत

