Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी को लेकर धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह को राहत देते हुए भरतपुर की निचली अदालत की ओर से मामले में लिए गए प्रसंज्ञान आदेश को रद्द कर दिया है।

जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश शोभारानी कुशवाह की आपराधिक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कार्रवाई जारी रखना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। ऐसे में भरतपुर के एसीजेएम कोर्ट के 18 अक्टूबर, 2022 और महिला उत्पीड़न कोर्ट के 12 मई, 2023 के प्रसंज्ञान आदेश को निरस्त किया जाता है।
याचिका में वरिष्ठ अधिवक्ता माधव मित्र और अधिवक्ता जया मित्र ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता एक महिला है और वह न तो कंपनी के प्रबंधन से जुड़ी है और ना ही उसके निदेशक मंडल की सदस्य है। वह कंपनी की केवल शेयर धारक है और अपनी के दैनिक कामकाज या निर्णय लेने में कोई भागीदारी भी नहीं रखती है।
अभियोजन पक्ष के पास वाचिकाकर्ता के खिलाफ कोई साक्ष्य भी नहीं है। इसके अलावा मामले में पुलिस ने न तो याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया और ना ही उसके खिलाफ कोई जांच लंबित है। इसके बावजूद निचली अदालत ने केवल कंपनी के शेयर धारक होने के आधार पर उसे अपराध में शामिल मानकर प्रसंज्ञान ले लिया। वहीं मामले के शिकायतकर्ताओं के साथ समझौता हो चुका है और प्रकरण पूरी तरह सिविल प्रकृति का है।
ऐसे में उसके खिलाफ निचली अदालत की ओर से लिए प्रसंज्ञान आदेश को रद्द किया जाए। गौरतलब है कि 13 जनवरी, 2017 को श्याम बाबू शर्मा ने एक कंपनी के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर भरतपुर के मथुरा गेट पुलिस थाने में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406 व 120 बी में मामला दर्ज किया। वहीं जांच के बाद पुलिस ने शोभारानी के पति बनवारी लाल कुशवाहा के खिलाफ चालान पेश किया और करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ जांच लंबित रखी थी।
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए; ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
