Pravasi Rajasthani Diwas: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि राजस्थान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका अहम है। इसी कड़ी में उन्होंने देशभर में तैनात राजस्थानी मूल के अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवा अधिकारियों को 10 दिसंबर को होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

सीएम शर्मा के मुताबिक, राज्य को एक मजबूत निवेश केंद्र के रूप में तैयार करने में इन अधिकारियों का अनुभव बेहद उपयोगी है। उन्होंने साफ कहा कि उनके सुझाव भविष्य की नीतियों को दिशा दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भौगोलिक रूप से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है और पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग, जल और बिजली जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं और 7 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर जमीन पर काम शुरू हो चुका है।
सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों में काम कर रहे राजस्थानी मूल के अधिकारी अपनी मातृभूमि से भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं और अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करें और 10 दिसंबर के कार्यक्रम में आकर अपने सुझाव साझा करें।
पढ़ें ये खबरें
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- बिहार मॉर्निंग ब्रीफ : राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जदयू की बैठक, TRE- 4 शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…

