लुधियाना। लुधियानावासियों के लिए अच्छी खबर है. शहर में जल्द ही 2 अंडरपास बनाएं जाने हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ये जानकारी दीं। पत्रकारों से बातचीत में रवनीत बिट्टू ने कहा कि लुधियाना ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि केंद्र सरकार से पंजाब और खासकर लुधियाना के लिए कोई न कोई तोहफा जरूर लाऊँ। ये अंडरपास शहरवासियों के लिए एक बड़ा उपहार हैं।
बिट्टू ने बताया कि लुधियाना-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो जगहों पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं, जिसमें कैलाश नगर के पास दो 15-15 मीटर चौड़े अंडरपास और जस्सियां रोड (हाईवे के पास) शामिल हैं, इन अंडरपासों से कैलाश नगर और जस्सियां रोड के बीच कनेक्टिविटी काफी राहत भरी होगी।

साथ ही हाईवे पर रोजाना लगने वाले लंबे जाम कम होगा और यातायात सुचारू रूप से चलेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹23 करोड़ है। इसके अलावा सर्विस लेन को भी 7 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर चौड़ा किया गया है, ताकि स्थानीय वाहनों को आने-जाने में और आसानी हों।
- HEM 2.0 में पंजीयन नहीं कराने वाले इन 13 निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस, तीन दिनों में अपडेट करने का अल्टीमेटम
- बुंदेलखंड को मिलेगी बड़ी सौगात: मल्टी-टूरिज्म-वेलनेस प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की योजना, निजी निवेशकों से 100 करोड़ के प्रस्ताव किए आमंत्रित
- उत्तराखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 6 आईएएस और 5 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: अब तक 622 कैंपों का आयोजन, CM धामी बोले- यह अभियान राज्य सरकार की पारदर्शी-जवाबदेह कार्यशैली का प्रमाण
- कनाडा के शूटिंग स्कूल में फायरिंग करने वाली निकली 18 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला, पहले मां और सौतेले भाई को उतारा मौत के घाट

