चंडीगढ़। पंजाब के राजभवन को अब से लोक भवन पंजाब के नाम से जाना जाएगा। मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स की ओर से पंजाब राजभवन को नाम बदलने को लेकर 25 नवंबर को पत्र प्राप्त हुआ था।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने “राज भवन” से “लोक भवन” में देशभर में हो रहे परिवर्तन का स्वागत किया.
प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू गवर्नर पंजाब विवेक प्रताप सिंह की ओर से इस संबंध में वीरवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब राजभवन में आयोजित कई राज्यों के स्थापना दिवस समारोह में भी इस बदलाव को लेकर मेहमानों को जानकारी दी थी।
केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास सहित कुछ अन्य आवास के नाम बदलने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद ही पंजाब राजभवन को लोक भवन पंजाब नाम दिया गया है।
लोक भवन पंजाब, चंडीगढ़ में वीरवार शाम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” पहल के तहत उत्तराखंड, झारखंड, असम और नागालैंड का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने “राज भवन” से “लोक भवन” में देशभर में हो रहे परिवर्तन का स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि ऐसा नामकरण भारत की लोकतांत्रिक भावना और जनता की भागीदारी की आत्मा को दर्शाता है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की 562 रियासतों के एकीकरण और भारत को विभाजित करने की औपनिवेशिक साजिशों को विफल करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया।
- Bihar Top News 11 april 2026: खून पसीने की मेहनत हुई स्वाहा, रेड के दौरान पुलिसकर्मी घायल, तेजस्वी का स्कूल बहन के उड़े परखच्चे, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का विरोध : शीशी बॉटल व्यापारियों ने कहा – व्यापार ठप होने से हो रहा आर्थिक नुकसान, पूर्व मंत्री ननकीराम बोले – फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
- ‘ब्यूटी भाभी’ की गुहार, सोनोग्राफी मशीन दे दो सरकार… महिला ने सीएम डॉ. मोहन से की मांग, कहा- पांव में सूजन आ जाती है
- CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन ने आईपीएल में 5 साल बाद जड़ा शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS धोनी का बड़ा कीर्तिमान भी ध्वस्त

