चंडीगढ़। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में प्रत्याशियों को सरकारी परिसर से बाहर रोकने के कथित निर्देशों वाला पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा का ऑडियो वायरल होने के मामले में पंजाब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इस संबंध में एडीजीपी कानून व्यवस्था एसपीएस परमार ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल समेत अन्य नेताओं को बीएनएस की धारा 94 के तहत सबूत पेश करने के लिए पुलिस मुख्यालय बुलाया। सुखबीर बादल की तरफ से पार्टी के लीगल सेल के प्रधान अर्शदीप सिंह कलेर पेश हुए।
शिअद के लीगल सेल प्रमुख अर्शदीप सिंह कलेर ने बताया कि सुखबीर बादल ने ऑडियो अपने इंटरनैट मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने पुलिस द्वारा डेढ़ घंटे में इसे एआई जनरेटेड बताने पर सवाल उठाए और पूछा कि कौन सी लैब ने इतनी जल्दी इसकी जांच की। कलेर ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के जरिए राज्य में डर का माहौल बना रही है और यह कोई पहला मामला नहीं है।

उन्होंने याद दिलाया कि लॉरेंस विश्नोई साक्षात्कार मामले में भी पुलिस पहले झूठा दावा कर रही थी, जबकि हाईकोर्ट की एसआईटी रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई। कलेर ने कहा कि अब मामला हाईकोर्ट में है और पंजाब पुलिस को इस ऑडियो की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
