Bihar News: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर लालू यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। मीसा भारती ने घटना पर नाराजगी जताते हुए बिहार सरकरा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में लाठी चलाने वाली सरकार है। छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतीपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जो की गलत है। इस दौरान उन्होंने सीवान में हुए AK-47 से फायरिंग का भी मुद्दा उठाया और कहा कि, सीवान के डीएम और एसपी को भले ही सरकार ने हटा दिया है, लेकिन उनके लिए कोई अच्छी जगह की तलाश की जा रही है। इसलिए अब तक उनकी नई पोस्टिंग नहीं की गई है।
‘नीतीश कुमार को किया गया हाईजैक’
लाठीचार्ज समेत अन्य मामलों पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी को लेकर भी मीसा भारती ने सवाल उठाया और कहा कि, अगर उनकी तबीयत खराब है, तो कोई बात नहीं, नीतीश जी से हमारा पारिवारिक संबंध हैं, इसलिए मैं उस पर कुछ नहीं बोलूंगी। लेकिन अगर उनकी तबीयत खराब नहीं है, तो फिर उनकी चुप्पी के पीछे असली मामला क्या है? यह बिहार की जनता को पता चलना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जदयू नेता संजय झा और ललन सिंह ने नीतीश कुमार को एक तरह से बंधक और हाईजैक करके रखा हुआ है। मीसा भारती ने कहा कि, मैंने खुद नीतीश जी को प्रणाम किया था, लेकिन जवाब इन दो नेताओं का आया। शायद उन्हें पता भी नहीं चला की मैंने उन्हें प्रणाम किया है।
चीनी को लेकर मंत्रियों के जवाब पर कसा तंज
राज्य में इन दिनों चीनी की बढ़ती किमतों को लेकर भी सियासत जारी है। चीनी की बढ़ी कीमतों के लेकर मंत्रियों द्वारा दिए गए अजीबो गरीब तर्क पर मीसा भारती ने काह कि, सरकार के एक बड़े मंत्री (श्रवण कुमार) कहते हैं कि चीनी के दाम बढ़ने से किसानों को फायदा होगा, जबकि उन्हें यह नहीं पता कि किसानों को फायदा केवल गन्ना बेचने तक ही होता है। वहीं एक और मंत्री कहते हैं की चीनी खाने की जरूरत नहीं है, इससे डायबिटीज होता है। उन्होंने कहा कि, मंत्रियों के बयानों से ऐसा लगता है कि अगर चीनी 1000 रुपये किलो भी बिकने लगे, तो इस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने मंत्रियों के बयान को बेतुका और गैर-जिम्मेदाराना बताया।
‘बिहार में निकम्मी और हत्यारी सरकार’
अंत में मीसा भारती ने बिहास सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, बिहार की वर्तमान सरकार पूरी तरह से ‘निकम्मी, नकारा और हत्यारी सरकार’ है। जब भी छात्र, युवा या किसान अपने हक की आवाज उठाते हैं, तो यह सरकार उन पर लाठियां बरसाती है और उनकी आवाज दबाने की कोशिश करती है। विपक्ष पूरी मजबूती के साथ छात्रों और आम जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ता रहेगा।
ये भी पढ़ें- ‘तब सदन में बैठकर मुस्कुराते थे तेजस्वी’, विजय सिन्हा का नेता प्रतिपक्ष पर बड़ा हमला


