हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं को CCTV से सील करने का फ़ैसला लिया है. जिसमे हरियाणा में पंजाब के साथ लगते जिलों को 24 घंटे CCTV कैमरे से जोड़ा जा रहा है, ताकि हरियाणा में पंजाब से आने वाले संदिग्धो पर नजर रखी जा सके. कैमरों का एक्सेस पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फ़ोन में भी रहेगा. ऐसा पंजाब से हरियाणा में बढ़ती आंतकी और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए किया गया है।
हाल के दिनों में हरियाणा के जिलों पुलिस चौंकियों थानों को हैंड ग्रेनेड से निशाना बनाने की घटनाएं भी सामने आ रही थीं.जिसमे पंजाब के कुछ युवकों को हरियाणा में गिरफ्तार किया जा चुका है . वहीं अक्टूबर महीने में आंतकी टास्क लेकर पटियाला से कुरुक्षेत्र के पेहवा में दो युवकों को बाइक पर पाँच पिस्टल और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था.
जिनको हैंड ग्रेनेड फेंककर कुरुक्षेत्र जिले के किसी थाने को निशाना बनाने का टास्क मिला था.जिसके बदले में उन्हें पैसे मिलने थे . पकड़े युवकों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के अद्दू माजरा निवासी 22 वर्षीय संदीप सिंह और शशा गांव निवासी 18 वर्षीय गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है. दोनों पंजाब नंबर पीबी 11 डीके 2672 मोटरसाइकिल पर सवार थे.वहीं, करनाल में नवंबर में ही हैंड ग्रेनेड और IED पहुचाने के मामले अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया था .

नवंबर में सिरसा में थाने पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था जिसमे धीरज, विकास धारीवाल, विकास उर्फ विक्की, संदीप और सुशील शामिल थे . पुलिस जांच में सामने आया था कि ये पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर पांचों आरोपित अमृतसर से सिरसा ग्रेनेड लेकर आए थे. अप्रैल में कैथल की अजीम गढ़ चोंकी पर हमला करने के आरोप में पटियाला के गांव नन्हेड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ जग्गा और गांव गुरदियालपुरा निवासी हरमनप्रीत उर्फ प्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिनको हमले के बाद वीडियो बनाकर अमेरिका में रह रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन के सदस्य करण को भेजा था.
- UP में बदला मौसम, कई जनपदों में हुआ हल्की बारिश, कानपुर में गिरे ओले, गरज चमक की चेतावनी
- झारखंड पुलिस: लातेहार में 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली का सरेंडर, 20 साल से था सक्रिय, मुखिया से जमीन विवाद के कारण उठाया था हथियार
- बिहार कांग्रेस का मिशन टैलेंट हंट, बिना सिफारिश युवाओं को राजनीति में एंट्री का मौका, तीन पदों के लिए मुकाबला
- IPL 2026: मुंबई हारी लेकिन Rohit Sharma ने रचा इतिहास! धोनी-कोहली को पछाड़कर इस खास लिस्ट में बने नंबर-1
- DC vs MI IPL 2026: समीर रिजवी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया, सीजन की लगातार दूसरी जीत
