चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कांग्रेस को कुर्सियों के रेट मुबारक हों। कांग्रेसी नेता तो अब मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व कौंसलरों के रेट लगा रहे हैं। यह पंजाब की कुर्सियों व इकॉनोमी के रेट लगा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाबियों ने उन्हें सेवादार बनाया है। वह पंजाब में इंडस्ट्री को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। 500 करोड़ में सी.एम. की कुर्सी लेने वाला पंजाब की सेवा नहीं कर सकता है। ऐसा व्यक्ति तो पहले 500 करोड़ की वसूली सत्ता में आने पर करेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने रेट लिस्ट जारी करके बता दिया है कि वह पंजाब का भला नहीं कर सकते हैं। वास्तव में कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के दिल में पंजाब व पंजाबियों के प्रति कोई दर्द नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बिकाऊ पार्टी बन कर रह गई है। यह विभिन्न सरकारी विभागों के रेट लगा रहे हैं कि कौन-सा विभाग कितने में बिकेगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री मान ने पटियाला जिले में रीतखेड़ी लिंक रोड के निर्माण में अनियमितताएं पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उसकी सभी अदायगियां तुरंत रोकने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने आज 3 निर्माणाधीन सड़कों की जांच की, जिनमें से 2 सड़कों का निर्माण कार्य सही पाया गया, जबकि एक सड़क के निर्माण में खामी पाई गई।
- दिल्ली सरकार का एक साल पूरा: सीएम रेखा गुप्ता ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘शीशमहल’ और महिलाओं के 2,500 रुपये पर दिया अपडेट
- बिहार कांग्रेस में बगावत की सुगबुगाहट, नाराज गुट की जनसंपर्क यात्रा शुरू, 17 मार्च को महासम्मेलन
- Sports News Update: टी20 विश्व कप में आज खेले जाएंगे 3 मुकाबले, भारत का नामीबिया से मुकाबला, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की चेहरे की हुई सफल सर्जरी, डीवाई पाटिल स्टेडियम में नहीं खेल पाएगी RCB, MI ने NOC देने से किया इनकार
- नीतीश राज में महिलाएं असुरक्षित? राबड़ी देवी के आरोप पर अशोक चौधरी ने उन्हें दिलाई ‘घर’ की याद, कहा- जो अपने बहू-बेटी की…
- 37 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं Surbhi Jyoti, पोस्ट शेयर कर फैंस दिया गुड न्यूज …


