कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह रुकने का नाम नहीं ले रही है. ओडिशा के पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम को सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र पर सवाल उठाने और युवा नेतृत्व की मांग करने के कारण पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है.
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) ने सोमवार को नोटिस जारी कर कहा, ‘एआईसीसी ने एमडी मुकीम की पार्टी से निष्कासन की प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.’ मुकीम ने पत्र में खरगे (83 वर्ष) की उम्र का हवाला देते हुए कहा था कि ‘उम्र उनके पक्ष में नहीं है’.
मुकीम ने सोनिया गांधी को पत्र लिख कर संबोधित किया था. इसमें उन्होंने पार्टी की हालिया हारों, जिसमें कि बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कश्मीर का जिक्र किया था. उन्होंने इसमें गलत फैसलों, भटके नेतृत्व और जिम्मेदारियां गलत हाथों में सौंपने की आलोचना की थी. उन्होंने लिखा, ‘ये हारें सिर्फ चुनावी नहीं, संगठनात्मक अलगाव को दर्शाती हैं. पार्टी अंदर से कमजोर हो रही है.’ मुकीम ने सवाल उठाया कि क्या फैसले गंभीरता से लिए जा रहे हैं और जिम्मेदारियां सही लोगों को दी जा रही हैं. उन्होंने नुआपाड़ा उपचुनाव में पार्टी की हार को भी उदाहरण दिया.

ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने मुकीम की टिप्पणियों को BJP से जुड़ा बताते हुए कहा था, ‘पार्टी नेतृत्व को चुनौती देने वाले BJP में चले जाएं.’
- CG News : पहले बचाया, फिर मारकर बांटा मांस… सांभर शिकार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला! आयुक्त ने की चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित, TNC और मार्ग संरचना अप्रूवल से जुड़ा है मामला
- दमोह में शिक्षक आत्महत्या केस में बड़ा फैसला: कोर्ट ने परियोजना अधिकारी और पत्रकार को बनाया आरोपी, एक जर्नलिस्ट बरी
- सालों बाद मिला न्याय: दुष्कर्म के 2 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, सारी उम्र जेल में पीसेंगे चक्की
- GT vs KKR IPL 2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने खेली 86 रन की तूफानी पारी

