ACB Action In Rajasthan: भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अजमेर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपए की रिश्वत लेते एक डॉक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डॉ. पंकज छिपा के रूप में हुई है, जो एक निजी अस्पताल से जुड़े बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सिद्धिविनायक अस्पताल के मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से जुड़े लंबित बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप है कि बिलों में कथित अनियमितताओं का हवाला देकर अस्पताल को डीपैनल करने और भविष्य में योजना से बाहर करने की धमकी दी गई।
एसीबी अजमेर के सीआई नरपत सिंह चारण के मुताबिक, अस्पताल की ओर से मरीजों के इलाज के बाद बिल सरकार द्वारा अधिकृत नोडल एजेंसी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को भेजे गए थे। इसी प्रक्रिया के दौरान बिलों को पास कराने के नाम पर 14 लाख रुपए की मांग की गई, जिसमें 11 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।
सोमवार शाम एसीबी टीम ने भीलवाड़ा पहुंचकर जाल बिछाया और डॉ. पंकज छिपा को 11 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
- कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
- दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
