Rajasthan News: भरतपुर जिले के बंध बारैठा क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को रोकने के लिए अब खुले तौर पर हिंसा की जा रही है। ताजा मामला कोट की पुलिया पर लगाए गए अस्थायी नाके का है, जहां वन विभाग और सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमला किया गया।

जवान से हथियार छीनने की कोशिश
एफआईआर के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:30 बजे वन विभाग और सीमा सुरक्षा गृह बल की संयुक्त टीम कोट की पुलिया पर तैनात थी। इसी दौरान परऊआ गांव की ओर से 10–12 लोग मोटरसाइकिलों पर पहुंचे। कुछ ही देर में 4-5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सैंड स्टोन के भारी ब्लॉक लेकर मौके पर आ गईं।
जब टीम ने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया तो पहले से मौजूद लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि सीमा सुरक्षा गृह बल के एक जवान से SLR छीनने की भी कोशिश की गई।
नाका तोड़ा, वाहन पर फिर किया पथराव
हमले के बाद नाका पूरी तरह ध्वस्त मिला। यही नहीं, जब टीम वापस लौट रही थी, तब भी सरकारी वाहन पर दोबारा पथराव किया गया। इस मामले में परऊआ निवासी बबलू उर्फ बॉली, सूरज और बंटी को नामजद किया गया है, जबकि 8–10 अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी बबलू उर्फ बॉली के खिलाफ पहले से ही सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट के मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद वह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देता आ रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर
