Rajasthan News: जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम- 1. महानगर प्रथम ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त रिश्तेदार युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी मीना अवस्थी ने 25 साल के इस अभियुक्त पर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अभियुक्त रिश्ते में पीड़िता की बुआ की जेठानी का भतीजा लगता है।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुरेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता ने 15 फरवरी, 2024 को गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि अभियुक्त उसे उसकी बुआ के घर मिला था। जहां अभियुक्त ने उसे फोन दिया और वह आपस में बात करने लगे। करीब एक साल पहले अभियुक्त उसे स्कूल से बहला फुसलाकर अपने साथ अपने जीजा के क्वार्टर पर ले गया और दो-तीन बार दुष्कर्म किया।
घटना किसी को बताने पर अभियुक्त ने उसके भाई को मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आए दिन अभियुक्त उसे स्कूल से अपने साथ ले जाता और संबंध बनाता। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि 14 फरवरी को अभियुक्त उसके घर आया और भाई वदादी से साथ मारपीट की।
रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियुक्त पक्ष की ओर से अपने चचाव में कहा गया कि अभियुक्त और पीड़िता के बीच दोस्ती थी और इसकी जानकारी उनके परिजनों को भी थी। इसके अलावा परिजन उनकी शादी भी कराना चाहते थे। वहीं बाद में पीड़िता की मौसी के रुपए मांगने के कारण उनका झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने अभियुक्त को सजा और जुमनि से दंडित किया है।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्य सचिव ने की लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा: अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए जनता से जुड़ी सभी सेवाएं
- बिहटा से शुरू हुआ डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग का दौर, स्टार्टअप कंपनी ने लांच की स्वदेशी लैपटॉप और पीसी
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, AI सक्षम शिक्षा अभियान के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, AB-PMJAY के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर 59 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदेश में चल रहा ‘जंगलराज’… PCC चीफ बैज ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Rajasthan Politics: मैं खुद को नहीं बचा पाई, मेरा तो सब चला गया… झालावाड़ में वसुंधरा के इस बयान से मची सियासी गलियारों में खलबली!
- PM मोदी की सभा में चोरों का आतंक ! 350 लोगों के मोबाइल-पर्स पर किया हाथ साफ, आसनसोल पुलिस पर उठे सवाल

