Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट ने ब्रेन कॉइल का बिल पास करने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी रहे डॉ. मनीष अग्रवाल और उसके सहयोगी जगत सिंह को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामले में चालान पेश हो चुका है, लेकिन आरोपी के खिलाफ अभियोजन मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में ट्रायल कोर्ट मामले में प्रसंज्ञान नहीं ले सकती और ट्रायल पूरी होने में समय लगेगा। इसलिए आरोपियों की अभिरक्षा अवधि को देखते हुए उन्हें जमानत का लाभ देना उचित होगा। जस्टिस अनिल कुमार उपमन ने यह आदेश डॉ. मनीष अग्रवाल व जगत सिंह की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए। जमानत याचिका में अधिवक्ता दीपक चौहान ने बताया कि मामले के शिकायतकर्ता से डॉ. मनीष की पूर्व में कभी मुलाकात ही नहीं हुई थी।
वहीं न तो उसके कब्जे से रिश्वत राशि मिली है और ना ही उसको ओर से इस राशि की मांग की गई थी। परिवादी ने भी यह आरोप नहीं लगाया है कि डॉ. मनीष अग्रवाल ने उससे कोई रकम डिमांड की है। इसके अलावा जो राशि रिश्वत की रकम बताई जा रही है वह उसके कब्जे से न मिलकर पास के प्लॉट में मिली थी।
वहीं अस्पताल प्रशासन ने टेंडर व बिल प्रक्रिया के लिए एक कमेटी बना रखी है। प्रार्थी के पास ब्रेन कॉइल का कोई बिल भी पेंडिंग नहीं था। बिल का भुगतान कमेटी के सदस्यों के सत्यापन के बाद ही किया जाता है। इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। इसका विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कहा कि याचिकाकर्ताओं पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप हैं। ऐसे में उन्हें जमानत नाहीं दी जाए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने याचिकाकर्ताओं को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्य सचिव ने की लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा: अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए जनता से जुड़ी सभी सेवाएं
- बिहटा से शुरू हुआ डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग का दौर, स्टार्टअप कंपनी ने लांच की स्वदेशी लैपटॉप और पीसी
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, AI सक्षम शिक्षा अभियान के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, AB-PMJAY के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर 59 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदेश में चल रहा ‘जंगलराज’… PCC चीफ बैज ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Rajasthan Politics: मैं खुद को नहीं बचा पाई, मेरा तो सब चला गया… झालावाड़ में वसुंधरा के इस बयान से मची सियासी गलियारों में खलबली!
- PM मोदी की सभा में चोरों का आतंक ! 350 लोगों के मोबाइल-पर्स पर किया हाथ साफ, आसनसोल पुलिस पर उठे सवाल

