लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में कैदियों ने पुलिस पर हमला कर जेल सुपरिटेंडेंट को घायल कर दिया। वारदात मंगलवार देर रात की है। हवालातियों और कैदियों को बैरक में भेजा जा रहा था। इसी दौरान सुपरिंटेंडेंट रूटीन चेकिंग के लिए जेल के अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू मौके पर पहुंचे और हालात शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान कैदियों ने जेल सुपरिंटेंडेंट के सिर पर ईंट मार दी।
इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। घटना के बाद जेल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल परिसर के अंदर से करीब 20 मिनट तक सायरन की आवाजें सुनाई देती रहीं। करीब 13 थानों व पुलिस चौकियों की टीमें पहुंचीं। फिर घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया।
नशा नहीं पहुंच रहा था कैदियों तक, इसलिए हमला किया ?
विभागीय सूत्रों के अनुसार ये हमला कोई लड़ाई छुड़ाते समय नहीं बल्कि पूरी योजना बनाकर किया गया है। दरअसल, सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह तीन महीने पहले ही जेल में तैनात किए गए हैं और तीन महीनों के कार्यालय में ही 60 के करीब मोबाइल फोन, 89 जदें की पूड़ियां, 1090 नशीली गोलियों चेकिंग के दौरान हवालातियों और कैदियों के बैरक से चेकिंग के दौरान बरामद कर चुके हैं। इसके साथ ही कुलवंत सिंह की ड्यूटी के दौरान ही एक पुलिस कर्मियों को नवंबर महीने में जेल में नशे की सप्लाई के मामले में पकड़कर केस दर्ज किया था।

जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल अधिकारियों से पूरी स्थिति की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी जेल पहुंचे और हालात पर नजर रखी।
उधर, जेल से रिहा होकर बाहर आए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बैरेक के करीब 200 से 250 कैदियों ने पुलिसवालों पर हमला किया है। उसकी मंगलवार को ही जमानत हुई है।
- रिटायरमेंट से एक दिन पहले लापता हुए शख्स का 7 महीने बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, हाईकोर्ट ने ढूंढकर पेश करने के दिए निर्देश, जबलपुर SP-अधरताल पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- Durg-Bhilai News Update: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14-15 को… प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी कल… भिलाई निगम के जोन-5 में ड्रोन से संपत्तियों का सर्वे शुरू… 18 फरवरी से हर बुधवार को कलेक्टर जनदर्शन… डिलीवरी के बाद बच्ची की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप… जेल में निरुद्ध पूर्व महिला प्रधान आरक्षक ने दिया बेटे को जन्म…
- चंदौसी सेंट्रल वेयर हाउस पर CBI की दबिश, 3 क्वॉलिटी मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 16 घंटे से पूछताछ जारी
- जनकपुरी गड्ढा हादसे पर CM रेखा गुप्ता बोलीं- हम बहाने नहीं बनाएंगे, पूरी जिम्मेदारी लेते हैं…
- Bihar Breaking: सुबह-सुबह पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार को फोन कर कहा- पूरी बिल्डिंग को उड़ा देंगे


