चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों में गुरमुखी लिपि पढ़ने की क्षमता को मज़बूत करने और इसके प्रीति रुचि बढ़ने के लिए एक अहम फैसला लिया है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पंजाबी के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेज़ी की पाठ्यपुस्तकों में भी गुरमुखी वर्णमाला को शामिल किया जाएगा। इससे छात्रों को काफी फायदा होगा और वह गुरमुखी वरमाला का बेहतर तरीके से अध्ययन कर पाएंगे।

इस निर्णय के तहत पहली से बारहवीं कक्षा तक की सभी भाषा-पुस्तकों में गुरमुखी के अक्षरों को शामिल किया जाएगा। इन विषयों की किताबों में गुरमुख के लिए एक समर्पित पृष्ठ दिया जाएगा। यह व्यवस्था सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों सहित राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी, जिससे करीब 60 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
यह होती है परेशानी
आपको बता दे कि छात्रों में यह देखने के लिए आता है कि वह गुरमुख को आसानी से पढ़ तो सकते हैं लेकिन इसे लिखने और इसका वाक्य बनाने में छात्रों को काफी तकलीफ होती है और वह सही तरीके से उच्चारण नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि बार-बार इसका अभ्यास हो इसके लिए इन दोनों विषयों में भी गुरमुख वर्णमालाओं को शामिल करने का फैसला लिया गया है।
- उत्तर प्रदेश में सर्वोदय विद्यालयों का बढ़ा क्रेज, बच्चों और अभिभावकों की बनी पहली पसंद
- नीतीश की राह पर CM सम्राट चौधरी, बिहार में फिर शुरू हुआ जनता दरबार, ‘जनगणना 2027’ का भी किया शुभारंभ
- पिछली सरकार है जिम्मेदार! सपा के भ्रष्टाचार की वजह से उजड़ रहा शास्त्रीनगर बाजार, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जूझती रही योगी सरकार
- महिला आरक्षण और तबादला उद्योग पर कांग्रेस ने सरकार को घेराः पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- चुनाव में महिलाओं का वोट मिल जाए इसलिए बिल लाया
- मंडला में दिल दहलाने वाली वारदात: छोटे भाई की बेरहमी से की हत्या, फिर शव को टुकड़ों में काटकर टैंक में छिपाया

