फतेहगढ़ साहिब। सरबंसदानी साहिब श्री गरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी की शहादत की याद में हर साल शहीद जोड़ मेला आज दूसरे दिन जारी है। इस मेले मे रोज अनेक श्रद्धाल शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां शामिल हो रहे हैं।
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में विरासत को संरक्षित रखने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। इससे यह समझ आ रहा है कि जल्दी ही फतेहगढ़ में और भी कई विकास कार्य किए जाएंगे।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप की चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह आज चर्चा का विषय नहीं है और यह एक विवाद का विषय है। वहीं ‘वीर बाल दिवस’ के बारे में भी उन्होंने बड़ी बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ही भाजपा की नीयत का पता चलता है। अकाली दल के नेताओं ने पहले इस पहल का विरोध किया था, उनके ट्वीट अब भी मौजूद हैं। साहिबजादों की शहादत इतनी बड़ी है कि उन्हें ‘बाल’ कैसे कहा जा सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया गया।
- फर्नीचर दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंं कर जला लाखों का सामान
- CG Weather Today : प्रदेश के कई हिस्सों में 5 दिनों तक ग्रीष्म लहर की चेतावनी, राजधानी में रात भी गर्म रहने की संभावना
- MP Morning News: तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करेंगे CM, महिला आरक्षण पर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, निर्मला सप्रे मामले में कल पेश होगा जवाब, 63 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं खरीदी, जनगणना ड्यूटी से बचने 2500 कर्मचारियों ने दिया आवेदन, लेंसकार्ट ड्रेस कोड पर प्रदर्शन
- UP Weather Today: आसमान से बरस रही आग, कई जिलों में तापमान पहुंचा 45 पार, 26 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
- 21 April History: बहलोल खां लोदी बना दिल्ली का शासक, ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ शकुंतला देवी का निधन
