Rajasthan RPSC News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों को तैयारी का स्पष्ट रोडमैप मिल गया है और परीक्षा की अनिश्चितता खत्म हो जाएगी।

2026 की परीक्षाओं का आगाज 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 से होगा। इसके बाद जनवरी से नवंबर तक कुल 16 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी गई हैं। इसके अलावा अप्रैल से दिसंबर के बीच 5 तिथियां संभावित परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं, ताकि किसी नई भर्ती या तकनीकी कारण से बदलाव होने पर परीक्षा में रुकावट न आए।
आयोग ने पारदर्शिता और आधुनिक प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में लेक्चरर (आयुर्वेद) परीक्षा 12 जनवरी और सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) परीक्षा 1 फरवरी को ऑनलाइन आयोजित करने का प्रस्ताव है। आयोग द्वारा पहले भी 2012 से 2018 तक 160 परीक्षाएं ऑनलाइन सफलतापूर्वक कराई गईं हैं।
RPSC अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू के अनुसार, समय से पहले कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य अभ्यर्थियों को योजना बनाने का पर्याप्त समय देना है। इससे उम्मीदवार निर्धारित समय में अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं।
जनवरी से दिसंबर तक डिप्टी कमांडेंट से लेकर संरक्षण अधिकारी भर्ती तक सभी संभावित परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसमें विभागों की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के साथ आरक्षित तिथियां भी शामिल हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्यक्रम भर्ती विज्ञापनों के अनुसार समय-समय पर अपडेट किया जाएगा और विस्तृत शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- SRH vs KKR IPL 2026: 165 रन पर ऑल-आउट हुई हैदराबाद, ट्रैविस हेड ने जड़ा अर्धशतक, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 3 विकेट
- ‘मुझे कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, बृजभूषण के खिलाफ विनेश फोगाट का खुलासा, देखें वीडियो
- सुशासन तिहार: सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बरगद की छांव में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दी कई सौगातें
- जमीन विवाद से लेकर पेंशन तक, हर समस्या का ऑन-स्पॉट निपटारा, बिहार में 19 मई से शुरू हो रहा ऐतिहासिक ‘सहयोग शिविर’
- Jabalpur Cruise Accident: क्रूज से आखिरी 2 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 13 लोगों की मौत
