चंडीगढ़। पंजाब में इस समय ठंडी चरम पर है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ-साथ आगे के दिनों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बढ़ती ठंडी को देखते हुए स्कूलों में ठंडी की छुट्टी बढ़ाने की मांग की जा रही है। पालको का कहना है कि इतनी ठंडी में बच्चों को स्कूल भेजना उनकी सेहत से खिलवाड़ होगा।
पहले से ही ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से स्कूलों में 1 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। लेकिन ताजा हालात को देखता हुए यह माना जा रहा है कि छुट्टी आगे बढ़ाई जा सकती है।
कोहरे और बारिश के कारण अभिभावको का कहना है कि आगे छुट्टी और बढ़ाई जानी चाहिए। अब देखना है कि सरकार का क्या फैसला होता है।

आपको बता दें कि राज्य हरियाणा में सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित कर दी हैं, जिससे पंजाब में भी छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। फिलहाल पंजाब सरकार की ओर से छुट्टियों को लेकर कोई नया या आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।
- राज्यपाल से मिलने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा ; कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
- सासाराम सांसद मनोज कुमार ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश
- ठेकेदार की मनमानी और वेतन कटौती के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, नपा कार्यालय के बाहर गरजे कर्मचारी
- अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर के दूसरे चरण के टेंडर जारी, ₹64.47 करोड़ से होगा निर्माण: अनिल विज
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बदलेगी दशा-दिशा

