जालंधर। जालंधर के फिल्लौर में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां गाजरों से भरा ट्रक रेलवे लाइनों की दीवार से टकरा कर पलट गया। टक्कर जोर से होने के कारण दीवार टूट गई। बड़ी बात है कि इस सड़क हादसे में किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार यह घटना कोहरे के कारण हुआ है। ड्राइवर को विजन की काफी दिक्कत हुई और वह सम्भल नहीं पाया जिसके बाद दीवार से ट्रक टकरा गई। घटना के कुछ दूरी पर ही गेटमैन का कमरा था। अच्छी बात यह रही कि वह इस घटना में बाल-बाल बच गया। पर रेलवे की दीवार टूट गई और सड़क पर भारी जाम लग गया। बड़ी मुश्किल के साथ जाम की स्थिति को सामान्य किया गया।

गाजर से भरी थी ट्रक
जो ट्रक पलटी उसमें गाजर भरा हुआ था। ट्रक में लोड ज्यादा होने के कारण उसे आसानी से नहीं उठा पाया गया। कुछ समय बाद रेलवे के कर्मचारी आ कर भी ट्रक उठाने की कोशिश किए लेकिन नाकाम हो गए।
- Bihar Top News 04 march 2026: खाकी बनी रक्षक, जेडीयू में मंथन, 30 जूनियर डॉक्टर्स पर FIR, सड़क हादसे में दो की मौत, करोड़ों का पुल ढहा, आवारा कुत्तों का आतंक, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …
- होली के जश्न के बीच मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती
- गया में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 किलो अफीम के साथ राजस्थान और झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

