पटियाला। रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल से हुई ठगी के मामले में साइबर सेल पटियाला की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों से 55 सिम कार्ड बरामद हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर सिम फिलहाल बंद पड़े हैं।
इसके अलावा इन व्यक्तियों से एक डायरी भी बरामद हुई है। यह गिरोह दुबई से ऑप्रेट किया जा रहा था और इसका मास्टर माइंड भी दुबई में रहता है, जिसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।
इस मामले में साइबर क्राइम पटियाला की पुलिस अब तक 25 खातों को सील कर चुकी है, जिनमें लगभग 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। यहां उल्लेखनीय है कि रिटायर्ड आई.जी. अमर सिंह चहल के साथ 8 करोड़ 10 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी, जिससे परेशान होकर रिटायर्ड आई.जी. ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी जान बचा ली गई।

इसके बाद पटियाला साइबर सैल की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पहले 25 उन खातों को सीज किया गया, जिनमें पैसे ट्रांसफर हुए थे। इन खातों में 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी और पुलिस द्वारा ठगों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। आज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच भी तेज कर दी गई है।
- होली खेलने गया था प्रेमी, लौटकर आया दूल्हा, गया में प्रेमिका को गुलाल लगाते पकड़ाया, ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी
- All England Open Badminton Championships: लक्ष्य सेन का ड्रीम रन जारी, हांगकांग के खिलाड़ी को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह…
- पिता को मिली बेटे के मोहब्बत की सजा! बिहार के शिवहर में पेड़ पर लटका मिला का शव, पंचायत ने सुनाया था ‘तालिबानी’ फरमान
- Rajasthan News: बिहार में बड़ा उलटफेर; 10 बार के CM नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, सचिन पायलट बोले- किसके दबाव में छोड़ी कुर्सी?
- ‘अमेरिकी-इज़राइली हमलों पर सरकार ने साधी चुप्पी…’, अखिलेश यादव ने बोला करारा हमला, कहा- उनके होंठ किसी ने सिल दिए
