अबोहर। आज साल की पहले सुबह कई जगह दुर्घटना की खबर सामने आई है। अबोहर से भी ऐसी ही दहशत फैलाने वाली जानकारी सामने आई है। जिसमें सीतो रोड रेलवे फाटक के पास एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
युवक की मौत कैसे और किस कारण से हुई है इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को जानकारी दी गई है वह अब जांच के जुटी है।
जानकारी के अनुसार युवक का शव रेलवे लाइन के पास खाली जगह में पड़ा हुआ था। मृतक युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन उसके हाथ में एक ओर मां लिखा है और दूसरी ओर मनोज लिखा हुआ है।

इसके अलावा उसके पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला है। इस बारे में नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला ने बताया कि समिति के प्रधान राजू चराया को शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
- Share Market Update : सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी, जानिए किस सेक्टर में खरीदारी ?
- Bilaspur News Update : HC में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले बदला रोस्टर… वन कर्मचारी संघ ने स्थानांतरण नीति के खिलाफ खोला मोर्चा… समाधान शिविर के सामने कांग्रेसियों ने की नारेबाजी… मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या
- पश्चिम बंगाल में जीत के बाद दिल्ली के BJP नेताओं ने काली मंदिर में की पूजा, कहा- जनता के विश्वास और बदलाव की जीत
- बंगाल में नई सरकार की हलचल तेज: चुनाव आयोग ने भेजा नोटिफिकेशन, 8 मई को BJP विधायक दल की बैठक, 9 मई को शपथग्रहण
- हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा: SC ने रद्द की 2 आरोपियों की डिफॉल्ट जमानत, दो सप्ताह के भीतर सरेंडर के आदेश
