अमेरिका के नॉर्थईस्ट इलाके में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए पहुंच रहे विदेशी नेताओं के दौर में सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं. इससे न्यूयॉर्क सिटी के प्रमुख हवाई अड्डों पर विमानों का संचालन कई घंटों तक ठप रहा. न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी, लागार्डिया और नेवार्क एयरपोर्ट के अलावा फिलाडेल्फिया की उड़ानें भी प्रभावित हुईं.
फिलाडेल्फिया की एफएए सुविधा का मुख्य सर्किट फेल होने के बाद बैकअप फाइबर ऑप्टिक लाइन भी कटी मिली. इससे फिलाडेल्फिया के साथ-साथ केनेडी, लागार्डिया और नेवार्क हवाई अड्डों पर आने वाली उड़ानों पर असर पड़ा.
अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक प्रमुख क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गईं और न्यूयॉर्क के JFK, ला गार्डिया और नेवार्क एयरपोर्ट पर कई घंटों तक उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा.
अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि खराब हुई कम्युनिकेशन लाइनों की मरम्मत कर दी गई है और एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशन दोबारा शुरू हो गए हैं.
फिलाडेल्फिया के एक अहम एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में कम्युनिकेशन लाइन फेल सोमवार को फेल हो गई थी, जिसके कारण न्यूयॉर्क और आसपास के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों उड़ानें रद्द और प्रभावित हुईं. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA के एडमिनिस्ट्रेटर ब्रायन बेडफोर्ड ने बताया कि मुख्य लाइन पर नया सर्किट लगाने और बैकअप फाइबर लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है.
आपको बताते चले कि यह वही फिलाडेल्फिया FAA सेंटर है, जहां तकनीकी दिक्कतों के कारण 2025 में भी नेवार्क एयरपोर्ट पर बार-बार उड़ानें प्रभावित हुई थीं. एफएए दोनों कनेक्शन बहाल करने में जुटा है और बैकअप लाइन की मरम्मत में करीब 13 घंटे लगने की बात कही गई है.
हालांकि, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप विमान निर्धारित समय पर वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी का सबसे ज्यादा असर Newark Liberty International Airport पर पड़ा, जहां सोमवार को 600 से ज्यादा उड़ानें आने-जाने वाली रद्द हुईं.
इसका सबसे ज्यादा असर नेटवर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरुपोर्ट ( Newark Liberty International Airport) पर पड़ा। यहां सोमवार को 600 से ज्यादा उड़ानें आने-जाने वाली रद्द हुईं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



