Rajasthan News: उत्तर भारत में दिसंबर माह के दौरान घने कोहरे के चलते कई हवाई अड्डों पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सुरक्षित विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया। दिसंबर महीने में कुल 79 विमानों को विभिन्न शहरों से डायवर्ट कर जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली, अमृतसर, देहरादून, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स पर कम दृश्यता के कारण शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स को जयपुर की ओर मोड़ा गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक नेविगेशन और लैंडिंग सिस्टम उपलब्ध होने के कारण यहां विमानों की सुरक्षित लैंडिंग संभव हो सकी। एयरपोर्ट पर कैटेगरी श्री-बी और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लगे हुए हैं, जो घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी में भी विमानों को सुरक्षित उतारने में सक्षम हैं। इन आधुनिक सुविधाओं के चलते जयपुर एयरपोर्ट की उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया गया। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ हवाई यातायात की भी सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।
खराब मौसम और संचालन रदद होने के कारण दो उड़ानें प्रभावित
जयपुर से बैंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का संचालन गुरुवार को रद्द रहा। गुवाहाटी की फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई। इंडिगो की फ्लाइट जयपुर से सुबह 7.20 बजे वेंगलुरु जाती है। संचालन कारणों के चलते इसको रद्द किया गया। वहीं इंडिगो की जयपुर से सुबह 6.40 बजे गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट देरी से रवाना हुई। इसके पीछे गुवाहाटी में मौसम खराब होना बताया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Election Results 2026 LIVE: बंगाल में ममता की होगी वापसी या बीजेपी खिलाएगी कमल? केरल, तमिलनाडु, असम में किसकी सरकार? 5 राज्यों के Live नतीजे 8 बजे से
- 4 May History: भारत की पहली महिला जज का जन्म… देश का पहला डाक टिकट हुआ जारी, पढ़ें अन्य घटनाएं
- ‘बब्बर शेर’ की गरज पर BJP का शिकंजा: कुलदीप बिश्नोई को नोटिस, सोशल मीडिया वीडियो पर जवाब तलब!
- 04 May 2026 Horoscope: इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत! हर तरफ से आएगा पैसा ही पैसा, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

