Seva Pakhwada In Delhi On PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता सरकार सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) बारापुला एलिवेटेड रोड समेत इन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगी। इसकी घोषणा करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान जिन परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। वे इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली सरकार राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छता, जल एवं सीवरेज व्यवस्था, यातायात, शिक्षा, बिजली और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इसके मद्देनजर देश के सभी बीजेपी शासित राज्यों में 7 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। दिल्ली में भी रेखा गुप्ता सरकार ने सेवा पखवाड़ा मनाने की जानकारी दी।

इस दौरान राजधानी को 1,635 करोड़ रुपए की विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनमें परिवहन, सड़क, सीवरेज, जल शोधन, शिक्षा, बिजली, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण बारापुला एलिवेटेड रोड (फेज-III) का उद्घाटन भी शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला सेवा पखवाड़ा दिल्लीवासियों की सेवा और राजधानी के समग्र विकास को समर्पित होगा।

दिल्लीवासियों को मिलेंगी ये सौगात

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कि 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने नरेंद्र मोदी जल्द ही संवैधानिक पद पर अपने कार्यकाल के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। इसलिए दिल्ली सरकार का यह सेवा पखवाड़ा इस बार विशेष होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि तैयार परियोजनाओं में बारापुला नाले पर सराय काले खां से मयूर विहार तक एलिवेटेड रोड (फेज-III) सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। इसके अलावा मुकरबा चौक के पास आउटर रिंग रोड पर अंडरपास तथा बादली जंक्शन से हैदरपुर मेट्रो स्टेशन तक एप्रोच रोड के निर्माण की परियोजना भी उद्घाटन के लिए तैयार है, जिसकी लागत 54.10 करोड़ रुपए है।

शिक्षा और नागरिक सुविधाओं को भी मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि शिक्षा के क्षेत्र में सेवा पखवाड़े के दौरान द्वारका के सेक्टर-16 में जी+3 पक्के स्कूल भवन का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसके अलावा ईस्ट विनोद नगर में 68 जी+3 समकक्ष SPS कक्षाओं तथा रोहिणी के सेक्टर-41 में 76 समकक्ष SPS कक्षाओं का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इन तीनों परियोजनाओं की लागत क्रमशः 38.44 करोड़, 38.30 करोड़ और 66.28 करोड़ रुपए है। नागरिक सुविधाओं के तहत शालीमार बाग के एपी ब्लॉक में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण तथा फिल्मिस्तान, झंडेवालान और वीर चंद्र गढ़वाली चौक के तीन गोलचक्करों के सौंदर्यीकरण का काम भी उद्घाटन के लिए तैयार है। परिवहन क्षेत्र में बुराड़ी स्थित पुराने I&C सेंटर के पुनर्विकास से नया ATS तथा तेहखंड में चार लेन वाले ATS की स्थापना की परियोजनाएं भी शामिल हैं।

अन्य कई परियोजनाओं की भी मिलेगी सौगात

उन्होंने बताया कि इन बिजली परियोजनाओं की कुल लागत 232.42 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही द्वारका के बिजवासन गांव में गोलक धाम के पास दो मंजिला सामुदायिक भवन, आर.के. पुरम के बसंत गांव में वाल्मीकि चौपाल के नवीनीकरण, मलिकपुर में सिसोदिया चौपाल के पुनर्निर्माण तथा बारापुला ड्रेन के किनारे सुरक्षा दीवार के निर्माण जैसी परियोजनाएं भी पूरी हो चुकी हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m