Rajasthan News: भारतमाला हाईवे पर देशनोक नौरंगदेसर मार्ग पर नापासर थाना क्षेत्र में देर एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात एक ऑटो पलट गया था, उसे सीधा करने के लिए पिकअप को बुलाया गया। इस दौरान मौके पर आठ लोग मौजूद थे, जो ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए आठ लोगों को रौंद दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक और घायलों की हुई पहचान
हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट निवासी लूणासर, चूरू, सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा निवासी बादडिया, चूरू, सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर, बीकानेर और राजेश पुत्र पूरणमल जांगिड़ निवासी झीनी झुंझुनूं की मौत हो गई। वहीं महिला समेत जोधपुर के सालावास निवासी इंद्र सिंह, चूरू के राजलवाड़ा निवासी ताराचंद, बादडिया निवासी परमेश्वर और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को घायल अवस्था में बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- मिट्टी के बर्तन में बोरे बासी पर सियासत : मंत्री गजेंद्र ने पूर्व CM बघेल पर साधा निशाना, कहा- क्या वह कांग्रेस का पिंडदान करने गए थे ?
- 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी! NCL मजदूरों का गंभीर गंभीर, कहा- विरोध करने पर नौकरी से निकालने मिलती है धमकी
- आलोट से अपहरण, उज्जैन में हत्या: बाजार गया युवक वापस नहीं लौटा, जानिए इस खूनी खेल के पीछे की साजिश
- CM सम्राट ने 6 मई को बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, ले सकते हैं कई बड़े फैसले
- ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार’, दिल्ली अग्निकांड पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख, AAP बोली- ये शर्म की बात

