श्री आनंदपुर साहिब। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जालंधर के एक गवाह की ड्रोन के जरिए निगरानी करने और उसकी हत्या के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव नागरां के निवासी संदीप कुमार राणा पुत्र मोहन सिंह द्वारा रूपनगर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रुपनगर, लुधियाना और एसबीएस नगर क्षेत्र में सक्रिय माइनिंग किंग बलविंदर सिंह उर्फ अमन (निवासी न्यू चंडीगढ़) ने उसे और उसके परिवार के सदस्यों की जान से मारने की कोशिश की है। शिकायत के मुताबिक, कानविंदर सिंह द्वारा द्वोन से निगरानी कर हमले की योजना बनाई गई थी। बदया गया है कि एक गाड़ी में सवार 4-5 व्यक्ति गांव खेड़ा कालमीट (नागरां) स्थित शिकायतकर्ता की इमारत पर पहुंचे। वहां उन्होंने दोन की मदद से घर के अंदर परिवार की मौजूदगी की जांच की।
संदीप राणा ने आरोप लगाया कि यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि उसने बलजिंदर सिंह और उसके साधियों की अवैध गतिविधियों के बारे में गुप्त जानकारी ई डी. जालंधर को दी थी। इसी जानकारी के आधार पर ईडी द्वारा बलविंदर सिंह की चल अचल सम्पतियां कुर्क की गई थीं। आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ पहले ही 15 नापराधिक मामले दर्ज हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बालजिंदर सिंह ने उस पर जान से मारने की नीयत से 2 गोलियां भी चरवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक ड्रोन बरामद किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब हैं कि बलविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी थाना देहली (लुधियाना में डी. के एक अन्य गवाह गुरमीत सिंह को मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस साजिश में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सात कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- विजय के साथ राहुल का ‘हाथ’: तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को सशर्त समर्थन दिया, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का किया दावा
- बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑर्केस्ट्रा टीम को ट्रक ने कुचला, दो नर्तकी समेत 4 की मौत, कई घायल
- सीएम योगी का प्रयागराज दौरा आज, नॉर्थ टेक सिंपोजियम-2026 में होंगे शामिल, जानिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- करनाल में सफाई कर्मियों की हड़ताल तेज, नगर निगम दफ्तर के बाहर धरना—शहर की व्यवस्था पर संकट
- दिल्ली कैबिनेट का फैसला: समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े शिक्षकों को बड़ी राहत, सैलरी में ₹14 हजार से अधिक की बढ़ोतरी
