चंडीगढ़। पंजाब से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम से शादी करवाने वाली सरबजीत कौर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सरबजीत को जल्दी ही भारत वापस भेजने की तैयारी की गई है। उसे उसके पति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही पूछताछ भी की गई है।
आपको बता दे कि सरबजीत कौर ने अपना धर्म बदलकर खुद का नाम नूर हुसैन रख ली थी। उसने पाकिस्तान के नासिर हुसैन से शादी किया था। हाल ही में दोनों को पाकिस्तान के ननकाना साहिब जिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद कहा जा रहा है कि सरबजीत को पाकिस्तान से डिपोर्ट करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

छापा मारकर की गिरफ्तारी बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है। ननकाना साहिब के पहेड़े वाली गांव में छापा मार कर इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन की एक टीम ने दिनों को पकड़ा था। काफी दिनों से दोनों की खोज की जा रही थी।
- ‘न्यायाधीश BJP-RSS के एजेंट बन गए’: पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का हमला, बोले- सरकार नहीं सर्कस चल रहा
- Bulldozer Action : वन भूमि अतिक्रमण पर बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, 20 अवैध मकानों को किया गया जमींदोज, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने उठाए सवाल
- डोंगरगढ़ का शराब सिंडिकेट फिर बेनकाब, नाले किनारे चल रहा था ‘काला कारोबार’, पुलिस की रेड से हड़कंप
- CM Nayab Saini Big Gift : हरियाणा में करोड़ों की सौगात, महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों और गरीब परिवारों के खातों में पहुंचे पैसे
- अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, बेअदबी कानून पर दिया स्पष्टीकरण

