Pramila Mallick House Meeting: भुवनेश्वर. बीजद नेताओं की एक बार फिर एकजुटता देखने को मिली है. जाजपुर से बीजद नेता प्रणब प्रकाश दास उर्फ बॉबी दास सहित कई वरिष्ठ नेता बीजद नेता प्रमिला मलिक के घर पहुंचे, जहां एक अहम बैठक हुई.
मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में बॉबी दास के अलावा राज नारायण महापात्रा, सुजाता साहू, शर्मिष्ठा सेठी और बिस्वा मलिक भी शामिल रहे. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह बैठक सामान्य बातचीत के लिए थी या इसके पीछे कोई खास राजनीतिक रणनीति छिपी हुई है.
Also Read This: भद्रक में भीषण लगी आग: एक ही रात में 7 परिवार बेघर, दर्जनों मवेशियों की मौत

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने साफ कहा था कि अगर पार्टी नेताओं को बैठक करनी है तो वे पार्टी कार्यालय शंख भवन में ही बैठक करें. इसके बावजूद हाल के दिनों में कई बीजद नेता शंख भवन के बाहर बैठकों में शामिल होते नजर आए हैं.
इसी कड़ी में अब सवाल उठ रहा है कि जब शंख भवन प्रमिला मलिक के आधिकारिक आवास से कुछ ही कदम की दूरी पर है, तो फिर यह बैठक उनके घर पर क्यों की गई. जाजपुर के बीजद नेताओं के इस जमावड़े ने राज्य की राजनीति को फिर से गर्मा दिया है और इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
Also Read This: गोपालपुर खदान हादसा: अवैध ब्लास्टिंग से गई दो मजदूरों की जान, ऑपरेटर समेत दो गिरफ्तार
- गाड़ी में भरे 40 सिलेंडर की मेन लाइन में आया लीकेज, दहशत में खाली करवाया गया पूरा इलाका …
- बक्सर में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, राजकीय महिला आईटीआई में कल लगेगा मेगा जॉब कैंप, 300 पदों पर भर्ती
- एक-एक पाई खर्च होनी चाहिए..! सीएस ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा- परिजयोजनाओं के लिए मिली राशि का शत-प्रतिशत उपयोग हो
- सरायकेला में मनाया गया कृष्टि दीपा महोत्सव, अर्जुन मुंडा और गुरुचरण नायक सहित लाखों श्रद्धालु जुटे, क्या बंगाल के वोटरों को सत्संग के बहाने साध रही BJP?
- बस्ती बेमिसाल अभियान शुरू: इंदौर की 29 स्लम बस्तियों में स्वच्छता की प्रतियोगिता, महापौर बोले- स्लम भी बनेंगी नंबर वन
Also Read This: खुर्दा के जवाहर नवोदय विद्यालय में पीलिया का कहर, 30 संक्रमित, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

