चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित ‘वीबी जी राम जी’ मुहिम पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के देशव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संघर्ष’ से घबराई भाजपा असुरक्षित की रक्षा करने की कोशिश कर रही है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंद्र सिंह राजा वडिंग ने मनरेगा को खत्म करने से जुड़े भाजपा के ‘जागरूकता अभियान’ की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने संसद के शीतकालीन सत्र में चुपचाप यह विधेयक लाने की कोशिश की और जल्दबाजी में इसे पारित करा लिया और अब बाहर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने सवाल किया कि यदि भाजपा के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं था और वह सचमुच जनता को ‘वीबी जी राम जी’ के बारे में जानकारी देना चाहती थी, तो संसद में विस्तृत बहस क्यों नहीं होने दी गई ? वडिंग ने कहा कि भाजपा को अब एहसास हो गया है कि उसने गलत कदम उठाया है, इसी कारण वह जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

‘वीबी जी राम जी’ कानून का हश्र भी 3 कृषि कानूनों जैसा ही होगा, जिन्हें भाजपा सरकार को किसानों से माफी मांगते हुए वापस लेना पड़ा था।
- होली का जश्न मातम में बदला: हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, इलाके में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात
- रंग से नहीं, खून से रंगा हाथः होली के दिन पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद, प्रेमी पर तेजाब से हमला, जानिए मौत के खेल की खौफनाक दास्तां
- Holi 2026: होली में चढ़ गया है भांग का नशा? तो इस तरह से पाएं राहत
- शिप्रा तट पर उमड़ा आस्था का गुलाल: बड़ा उदासीन अखाड़े में संतों संग मनी “सिंहस्थ वाली होली” सांसद नेलगाए जमकर ठुमके
- गुजरात फैक्टरी हादसे में गया के युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी
