लुधियाना। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12 वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजैक्ट वर्क और इंटर्नल असैसमैंट को लेकर दिशा-निर्देश और मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इन परीक्षाओं का संचालन समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन के दौरान बोर्ड द्वारा निर्धारित मानदंडों का सख्ती से पालन करना होगा। कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बोर्ड बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल बिना बाहरी परीक्षक के प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करता है तो उन परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाएगा और छात्रों को बोर्ड की ओर से औसत अंक दिए जाएंगे। कक्षा 10वीं के लिए इंटर्नल असैसमैंट स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा, लेकिन इसके रिकॉर्ड सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

बोर्ड ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटर्नल असैसमैंट के अंक निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किए जाने चाहिएं। एक बार अंक अपलोड होने के बाद उनमें किसी भी प्रकार का संशोधन या सुधार संभव नहीं होगा। स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे अंक भरते समय पूरी सावधानी बरतें ताकि छात्रों का परिणाम प्रभावित न हो।
- विजय के साथ राहुल का ‘हाथ’: तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को सशर्त समर्थन दिया, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का किया दावा
- बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑर्केस्ट्रा टीम को ट्रक ने कुचला, दो नर्तकी समेत 4 की मौत, कई घायल
- सीएम योगी का प्रयागराज दौरा आज, नॉर्थ टेक सिंपोजियम-2026 में होंगे शामिल, जानिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- करनाल में सफाई कर्मियों की हड़ताल तेज, नगर निगम दफ्तर के बाहर धरना—शहर की व्यवस्था पर संकट
- दिल्ली कैबिनेट का फैसला: समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े शिक्षकों को बड़ी राहत, सैलरी में ₹14 हजार से अधिक की बढ़ोतरी

