Bihar News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगा 2020 के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के बाद जेएनयू में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में कल सोमवार की रात साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) की ओर से प्रदर्शन किया गया, जिसमें पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘कब्र खुदेगी’ जैसे आपत्तिजनक नारे लगाए गए।
ऐसे लोगों को सिखाया जाएगा सबक- डिप्टी सीएम
इस घटना पर बीजेपी नेता और बिहार सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है। पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “इस तरीके की मानसिकता देश के अंदर से समाप्त हो रही है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में आतंकवाद और उग्रवाद लगभग समाप्ती की ओर है, जो भी आतंकवाद, उग्रवाद, देशद्रोही भाव की भाषा रखेगा उनको सबक सिखाया जाएगा।”
ये लोग जिन्ना की मानसिकता वाले- संजय जायसवाल
वहीं, बीजेपी सांसद संजय जयसवाल ने इस मुद्दे पर कहा, “बहुत ही दुखद है। शरजील इमाम के जेल जाने के बाद भी लोग नहीं समझे हैं। जिन्ना की मानसिकता वाले जो लोग हैं, उन सबों के सपने कभी सच नहीं होंगे। भारत एक बार अपनी टूट देख चुका है। अब भारत की जनता किसी ऐसे तत्व का कभी समर्थन नहीं कर सकती है, जो देश तोड़ने की साजिश रचे। JNU पहले भी कुछ लोगों द्वारा साजिशों का गढ़ रहा है। वे लोग अपनी मानसिकता से बाज नहीं आ रहे हैं। भारतीय नागरिक इन मुद्दों पर संवेदनशील है।”
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: नियुक्ति के महज 4 दिन बाद पूर्व IPS आलोक राज ने BSSC के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, सामने आई यह वजह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


