कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय में सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें कुछ छात्रों को चोट भी आई है। मंगलवार दोपहर के लगभग डेढ़ बजे के आसपास बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष के पांच से छह छात्रों को हॉर्टिकल्चर की नर्सरी के पास कुछ प्रथम वर्ष के छात्रों ने ही मैसेज करके बुलाया था। मैसेज के बाद प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने वहां पहुंचकर पहले छात्रों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध किया तो उसके बाद लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी।
READ MORE: नर्सिंग कॉलेज भर्ती में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने बदला रुख, मंडल की सहमति से पुरुषों को मिल सकता है मौका, कल होगा फैसला
छात्रों का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने जातिसूचक गालियां भी दी है। इस घटना को लेकर महाविद्यालय में माहौल गर्म हो गया है। इसको लेकर प्रथम वर्ष के छात्र फरियादी रितिक सिंह निवासी सतना ने गोला का मंदिर थाने पर पहुंचकर शिकायत की हैं। वहीं पुलिस ने फरियादी छात्र की शिकायत पर आरोपी छात्र हर्ष सिंह, सुजल कुमावत, डेनिश अहिरवार, पंकज बघेल और भीम सिंह जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें


