मुल्लांपुर दाखा। पंजाब में पुलिस चाइना डोर को लेकर सख्ती बरतने को तैयार हो चुकी है। चाइना डोर के कारण एक नहीं बल्कि कई ऐसे केस देखने के लिए मिले हैं जिसमें लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों की तो जान तक का खतरा हो गया है।
सड़क दुर्घटनाएं भी इसके कारण कई हुई है। यही कारण है कि समय समय पर चाइना डोर को लेकर मुहिम चलाई गई है लेकिन इसके बाद भी लोग बेखौफ होकर छतों में पतंग उड़ाते हुए नजर आए हैं। इन सब के बीच में अब डी.एस.पी. वरिंदर सिंह खोसा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी बच्चा चाइना डोर के साथ नजर आया तो उसके माता-पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डी.एस.पी. वरिंदर सिंह खोसा ने पत्रकारों से कहा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा चाइना डोर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ नकेल कसी गई है और पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। आपको बता दें कि पुलिस की टीम अलग-अलग जगह पर चाइना डोर को लेकर अभियान चला रही है। इतना ही नहीं इसके पहले भी लोगों को चाइना डोर का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई थी।

छतों में जाकर होगी सर्चिंग
आपको बता दें कि अब लोगों की छतों में जाकर चेकिंग की जाएगी। यह देखा जाएगा कि कोई भी बच्चा चाइना डोर के साथ नजर ना आए। अगर इस दौरान कोई बच्चा चाइना डोर के साथ दिखाई देता है तो उसे माता पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: कारोबारी के बंद घर में सेंधमारी… अफीम कांड का खुलासा करने वाला सरपंच बर्खास्त… घर में बाइक खड़ी और कटता रहा ई चालान… राजा खुज्जी के लंगड़ा आम का इंतजार… तहसील कार्यालय में आज मेगा रोजगार मेला…
- साप्ताहिक बाजारों पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अव्यवस्था नहीं चलेगी, नियमों में लाना जरूरी
- CG Police Transfer : इस जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल, 12 ASI हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट
- विजय के साथ राहुल का ‘हाथ’: तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को सशर्त समर्थन दिया, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का किया दावा
- बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑर्केस्ट्रा टीम को ट्रक ने कुचला, दो नर्तकी समेत 4 की मौत, कई घायल

