कपूरथला। कपूरथला जिले के फगवाड़ा सब-डिवीजन में देर रात विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई करने की खबर सामने आई है। इस कार्यवाही में सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
जानकारी है कि एएसआई को 5 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। छापेमारी विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने इस कार्यवाही को डीएसपी जोगिंदरपाल के नेतृत्व में किया था। गिरफ्तार किए गए एएसआई की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एएसआई ने एक गांव निवासी से जुड़े मामले को अपने पक्ष में निपटाने के बदले 5 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने थाने में काफी देर तक कार्रवाई की। आरोपी एएसआई को अपने साथ चंडीगढ़ ले गई। फिलहाल, इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि जल्द विजिलेंस विभाग मामले को लेकर जानकारी साझा करेगा।
- मोतिहारी में मानवता की मिसाल, खाकी बनी रक्षक, झाड़ियों में लहूलुहान पड़े युवकों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 170 रन का लक्ष्य, मार्को यानसेन ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, हेनरी-मैकॉन्ची और रचिन ने झटके 2-2 विकेट
- राज्यसभा चुनाव: BJP से लक्ष्मी वर्मा कल दाखिल करेंगी नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा बाकी
- बिहटा के कन्हौली बाजार में 16 लाख के 72 स्मार्टफोन चोरी, CCTV में कैद वारदात
- MP TOP NEWS TODAY: CM डॉ. मोहन समेत माननीयों ने खेली होली, महाकाल मंदिर के पास होटल में नॉनवेज! नदी में डूबने से 3 की मौत, मंच टूटने से भरभराकर गिरे भाजपा जिला अध्यक्ष, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें

