Rajasthan Weather News: उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर है और राजस्थान में हालात और भी सख्त हो गए हैं। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। सीकर के फतेहपुर में पारा -3.4 डिग्री और नागौर में -1.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

राज्य के सात शहरों फतेहपुर, नागौर, पिलानी, सीकर, लूणकरणसर, झुंझुनू और चूरू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
स्कूली बच्चों के लिए बदला शेड्यूल
भीषण ठंड को देखते हुए राज्य के सात जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए 17 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदलकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।
शीतलहर का असर बरकरार
मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव बना रहा और मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान प्रतापगढ़ में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में -2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में औसत आर्द्रता 40 से 70 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर 8.3, भीलवाड़ा 9.0, अलवर 4.0, जयपुर 9.2, पिलानी 1.2, सीकर 1.7, कोटा 11.2, चित्तौड़गढ़ 8.8, बाड़मेर 5.8, जैसलमेर 3.1, जोधपुर 7.5, माउंट आबू 2.5, फलोदी 6.2, बीकानेर 2.8, चूरू 2.0, श्रीगंगानगर 3.6, नागौर -1.0, सिरोही 4.8, फतेहपुर (सीकर) -2.0, दौसा 3.7 और झुंझुनूं में 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
अगले तीन दिन राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के 23 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जालौर, सिरोही और पाली शामिल हैं।
इन इलाकों में घने कोहरे के साथ गंभीर शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में 13 जनवरी तक और पूर्वी राजस्थान में 14 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- अखिलेश यादव जी, आपकी बेचैनी अब… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दे डाली नसीहत
- CG Morning News : सुशासन तिहार जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड : BJP… NEET UG 2026 परीक्षा आज… महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… रायपुर IPL मैचों की आज से मिलेगी टिकट… राजधानी में आज सिंगर परेश पहुजा… पढ़ें और भी खबरें
- Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत, इधर मौसम विभाग का भी येलो अलर्ट
- MP Morning News: इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन, NEET UG परीक्षा आज, फिर महंगी हुई बिजली, जानें क्या कुछ रहेगा खास
- Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में बड़ा उलटफेर, कहीं झुलसाती गर्मी तो कहीं आंधी-पानी का खतरा
