पंजाब में लोहड़ी के करीब आते ही लगातार चाइना डोर की बिक्री और उपयोग करने वालों पर नजर रखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी छिपे तौर पर इसकी कालाबाजारी करने वाले पीछे नहीं हो रहे हैं जिसमें दो कमरे मे गट्टू डोर पाए गए हैं।
जानकारी मिली है कि जालंधर के राजनगर में एक घर से काफी ज्यादा मात्रा में गट्टू डोर बरामद की गई है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना हैकि उन्हें जानकारी मिली थी कि क्वाटर में भारी मात्रा में चाइना डोर पड़ी हुई है। जब वह घर पर रेड करने पहुंचे तो घर पर ताले लगे हुए मिले। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह क्वार्टर किसके है। इस मामले में देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि किस पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बंद क्वाटर को खुलवाने के लिए कोर्ट से परमिशन ली गई है। यहां के दोनों की तलाशी ली जाएगी।
- उधार के 12 हजार मांगने गई बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- शादी की खुशियां मातम में बदली, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से इकलौते बेटे की हुई मौत
- ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : मॉल के पास कार में चल रहा था सट्टे का खेल, पुलिस ने तीन सटोरियों को किया गिरफ्तार
- 90 लाख वोट काटे, चुनाव आयोग को किया हाईजैक : बंगाल में भाजपा की जीत पर मीत हेयर के गंभीर आरोप
- नूंह में स्मैक का सौदागर गिरफ्तार: HSNCB की कार्रवाई में 13.71 ग्राम हेरोइन बरामद
