लुधियाना। लुधियाना के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक सरदार गुरदीप सिंह भैणी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिसके कारण दुख की लहर छा गई है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
उनके निधन के बाद शहर की राजनीति में शोक की लहर है। उनके बेटे मेजर सिंह भैणी ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य विदेश में हैं उनके लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी है कि भैणी ने साल 1985 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनकी इलाके में मजबूत पकड़ थी और काफी ज्यादा साफ छवि थी। लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय भी थे। साल 2007 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा और अपने विरोधी भाग सिंह मल्ला को हराया।
- पानीपत में चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए की वारदात
- हांसी: महिला आयोग की सुनवाई के बाद चले लात-घूंसे, पुलिस से भी हाथापाई; 4 आरोपी गिरफ्तार
- उधार के 12 हजार मांगने गई बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- शादी की खुशियां मातम में बदली, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से इकलौते बेटे की हुई मौत
- ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : मॉल के पास कार में चल रहा था सट्टे का खेल, पुलिस ने तीन सटोरियों को किया गिरफ्तार

