चंडीगढ़। पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब भवन में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग नवनियुक्त कर्मचारी को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियाँ परिवार के एक मात्र कमाने वाले सदस्य की मृत्यु के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए अनुकम्पा के आधार पर रोजगार देने संबंधी पंजाब सरकार की नीति के तहत की गई हैं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन 12 उम्मीदवारों में से एक को क्लर्क, 8 को सेवादार, एक को सफाई सेवक तथा 2 को हैल्पर टैक्नीकल के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभागीय क्षमता को और मजबूत करने तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक मिसाल कायम करने वाला कदम है।

पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुंडियां ने कहा कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों को नजरअंदाज किया गया और इस प्रक्रिया में अनावश्यक देरी की गई। उन्होंने ध्यान दिलाया कि आज नियुक्त हुए उम्मीदवारों में से 2 के पिता का निधन वर्ष 2017 और 2018 में हो गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें नौकरी से वंचित रखा गया। मान सरकार ने त्वरित और निष्पक्ष निर्णय लेते हुए इन युवाओं को रोजगार प्रदान किया। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख हरप्रीत सिंह और विभाग के मुख्य अभियंता उपस्थित थे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर नवनियुक्त उम्मीदवारों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।
- मस्जिद पर पत्थरबाजी का मामलाः पुलिस ने दो आरोपी जाकिर और वसीम को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस
- ‘फांसी घर’ विवाद: 6 मार्च को विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग
- CG Morning News : सीएम साय का दौरा कार्यक्रम…राज्यसभा नामांकन का आखिरी दिन आज…लक्ष्मी वर्मा और फूलों देवी नेताम भरेंगी नामांकन… जन औषधि सप्ताह का पांचवा दिन…
- सीतामढ़ी में मासूम को बचाने की कोशिश में काल बना सेप्टिक टैंक, बाप-बेटे समेत 4 की मौत
- शरद पवार को राज्यसभा भेजा जाना तय, सांसद बेटी बोली- ‘कांग्रेस और शिवसेना की उदारता के लिए मैं उनका सदा आभारी रहूंगी’
